देश

PM मोदी का कोबा तीर्थ में बड़ा एलान: ‘ज्ञान भारतम मिशन’ से सुरक्षित होगी प्राचीन विरासत; पिछली सरकारों पर साधा निशाना

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत की. यहां उन्होंने ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा.

सुधार रहे पुरानी गलतियां

पीएम मोदी ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि दशकों तक देश की अनमोल विरासत और प्राचीन पांडुलिपियों की अनदेखी की गई, लेकिन अब उनकी सरकार उन पुरानी गलतियों को सुधारने का काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने साफ किया कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक के जरिए अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा.

सम्राट संप्रति का शासन

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सबसे पहले भगवान महावीर के चरणों में नमन किया और देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने जैन संतों की जमकर तारीफ की जिन्होंने इस ‘जैन हेरिटेज म्यूजियम’ की कल्पना की थी. पीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां कुछ शासकों ने सिर्फ हिंसा के दम पर राज किया, वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का विस्तार किया.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि निस्वार्थ भाव से शासन को सेवा का माध्यम मानना हमें अपने गौरवशाली अतीत से ही सीखने को मिलता है. यह संग्रहालय अब जैन दर्शन और भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पवित्र केंद्र बन गया है जो आने वाली सदियों तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा.

पांडुलिपियों का संरक्षण

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पुरानी सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने भारत की बहुमूल्य पांडुलिपियों के संरक्षण में घोर लापरवाही बरती थी. उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक भूल को सुधारने के लिए उनकी सरकार ने ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत की है.

इस मिशन के तहत अब प्राचीन पांडुलिपियों का सिर्फ रखरखाव ही नहीं हो रहा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर उनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है. उच्च गुणवत्ता वाली स्कैनिंग और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग करके इन धरोहरों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाया जा रहा है ताकि हमारा प्राचीन ज्ञान कभी विलुप्त न हो सके.

राष्ट्र निर्माण के लिए पीएम के ’10 संकल्प’

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने दस बड़े संकल्प भी रखे जिन्हें वे राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद जरूरी मानते हैं. उन्होंने पानी बचाने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने, स्वच्छता अभियान को जारी रखने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

इसके अलावा उन्होंने देश दर्शन, प्राकृतिक खेती, स्वस्थ जीवनशैली, योग, गरीबों की सहायता और भारत की विरासत को संजोने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि भारत में ज्ञान हमेशा से एक मुक्त प्रवाह रहा है और हर युग में ऋषियों-मनीषियों ने इसे समृद्ध किया है, इसलिए अब यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इस धरोहर को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं.

ये भी पढ़ें: “पीएम मोदी आधे साधु और आधे गृहस्थ हैं…” जैन आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को बताया प्रेरणादायक

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

23 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

53 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago