देश

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मच गया कोहराम

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर में आज यानी रविवार सुबह मनोहरपुर दोसा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां जमवारामगढ़ इलाके में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी घायल हुए हैं. मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी मृतक एक की परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कार से निकलवाकर अस्पताल में भर्ती करवाया है.

खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत (Jaipur Road Accident)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पूरा परिवार खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था. जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास हुआ. ट्रेलर और कार दोनों आमने सामने से इस कदर भिड़े कि वहां तेज धमाका हुआ. उसके बाद दोनों वाहन खाई में पलट गए. हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: जलियांवाला बाग नरसंहार: अमित शाह ने बताया ‘काला अध्याय, जिसने देश को झकझोरा’, गृह मंत्री ने शहीदों को किया नमन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़ के मुताबिक रविवार सुबह मनोहरपुर दोसा हाईवे पर नेकावाला टोल प्लाजा के पास दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची. हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर पलटता हुआ रोड के नीचे उतर गया. साथ ही कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में बच्चे और महिला समेत पांच लोग सवार थे. शवों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

हादसे के कारणों का अभी तक नहीं चल पाया पता

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से उनके परिजन बहदवास हो गए और वे अस्पताल दौड़े. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस वाहनों को खाई से निकलवाने में जुटी है. परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

23 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

1 hour ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago