देश

शादी की खुशियां मातम में बदली! जयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाच-गाने से शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट- नरेंद्र


राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना जिला मुख्यालय के सीमेंट फैक्ट्री इलाके की है, जहां कोटा से आई एक बारात में यह वारदात हुई.

नाचने से शुरु हुआ विवाद मौत खत्म

जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी 28 वर्षीय विशाल अपने परिचित के यहां शादी में शामिल होने सवाई माधोपुर आया था. सोमवार रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने को लेकर शादी में मौजूद कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई. पहले तो मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में विवाद ने गंभीर रूप ले लिया.

आरोप है कि खाना खाने के बाद जब विशाल वापस लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने 11 लोगों को किा डिटेन

घटना के बाद मृतक के पिता रमेश चंद ने मानटाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को डिटेन किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मानटाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है.


ये भी पढ़ें: नवादा के पकरीबरावां बाजार में मछली विक्रेताओं की भिड़ंत, लाठी-डंडों से कई घायल


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago