महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के श्रवण मुंदडा ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के भी UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की जा सकती है. श्रवण ने ऑल इंडिया 275वीं रैंक हासिल कर IRS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.
घर में की पढ़ाई
श्रवण ने कलकत्ता से MBA करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी शुरू की थी. लगभग 22 महीने तक उन्होंने अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी की, लेकिन मन में देश सेवा का जुनून था. 2022 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और घर पर रहकर सेल्फ स्टडी शुरू की.
संघर्ष और धैर्य
पहली बार 2024 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की लेकिन रैंक उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. हार मानने के बजाय उन्होंने फिर से तैयारी की और 2025 में 275वीं रैंक हासिल कर ली. उनकी मेहनत और धैर्य ने यह साबित कर दिया कि सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास जरूरी है.
परिवार का सहयोग
श्रवण की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा. उन्होंने कभी करियर को लेकर दबाव नहीं बनाया, बल्कि बेटे को अपने सपनों को जीने की पूरी आजादी दी.
ये भी पढ़ें-नवादा के पकरीबरावां बाजार में मछली विक्रेताओं की भिड़ंत, लाठी-डंडों से कई घायल
युवाओं के लिए प्रेरणा
गोंदिया जैसे आदिवासी बहुल जिले के लिए यह गर्व का क्षण है. श्रवण की सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है जो संसाधनों की कमी का बहाना बनाते हैं. उन्होंने दिखा दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से बड़े शहरों की कोचिंग के बिना भी UPSC में सफलता हासिल की जा सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

