देश

Jairam Ramesh on EVM: जयराम रमेश ने EVM पर उठाए थे सवाल, EC ने कहा- पहले ही क्लियर कर चुके हैं कन्फ्यूजन

Jairam Ramesh on EVM: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को तीन में जीत मिली थी. इसके बाद से ही एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठने लगे थे. हाल ही में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए थे. इसके बाद जयराम रमेश ने विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर ईवीएम और वीवीपैठ पर स्पष्टीकरण के लिए इंडिया महागठबंधन के नेताओं से मिलने का समय मांगी थी. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को इस पत्र के मामले में जवाब दिया है. आयोग ने कहा है कि कांग्रेस के नए पत्र में कुछ नया नहीं है.

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में जवाब दिया है क‍ि EVM और वीवीपीएटी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पहले ही अपना स्टैंड बता चुका है. चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में जवाब में कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने EVM और VVPAT के मुद्दे पर पहले ही फैसला सुना चुका है. हालांकि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष EVM और वीपीपीईटी के मुद्दे पर अपना जवाब दाखिल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें – Delhi: पुलिस की हिरासत में राज उगलेगा आतंकी जावेद मट्टू, कोर्ट से मिली 7 दिनों की रिमांड

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में कहा की उनके द्वारा खुद सुप्रीम कोर्ट में EVM और वीवीपीएटी के मुद्दे पर जो याचिका दाखिल की गई थी वह अभी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है. चुनाव आयोग ने कहा ईवीएम में कोई खामी या अनियमितता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट लेकर देश की विभिन्‍न अदालतों में इस संबंध में कई बार यह स्पष्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें – West Bengal: TMC नेता को गिरफ्तार करने पहुंची ED की टीम पर जानलेवा हमला, स्थानीय लोगों ने की पत्थरबाजी

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने अपने पत्र में यह भी कहा की EVM और VVPAT की पारदर्शिता के मद्दे नजर दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. कोर्ट ने न केवल उसे अर्जी को खारिज किया है, बल्कि उसे अर्जी को पब्लिसिटी स्टंट बात कर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

32 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

52 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

54 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

58 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago