गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
आतंकी जावेद मट्टू की दिल्ली पुलिस को मिली 7 दिनों की रिमांड
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने बीते दिन गुरुवार को जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले आतंकी जावेद मट्टू को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने आज उसे दिल्ली पटियाला कोर्ट पेश किया. जहां कोर्ट से पुलिस ने आतंकी के लिए 7 दिन रिमांड मांगी. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को आतंकी मट्टू को 7 दिन की रिमांड दे दी है. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह एक संवेदनशील मामला है, एफआईआर (FIR) नहीं दी जा सकती है. लेकिन रिमांड आवेदन की प्रति देने पर सहमत हैं.
बता दें कि आतंकी मट्टू हिजबुल का कमांडर रह चुका था. इसके चलते उस पर करीब 10 लाख रुपये का ईनाम तक रखा गया था. जावेद मट्टू हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर होने के नाते कई बार पाकिस्तान भी जाता रहा है. वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर के ही सोपोर का रहने वाला है. हाल ही में सोपोर में उसके भाई ने घर में तिरंगा लहराया था, जो काफी वायरल हुआ था, लेकिन जावेद आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा था.
कश्मीर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने के बाद जावेद मट्टू अंडरग्राउंड हो गया था. बता दें कि इसी साल अगस्त 2023 में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के दो वांटेड आतंकवादियों के परिवारों ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के सोपोर और किश्तवाड़ जिलों में अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. उत्तरी-कश्मीर के उग्रवादग्रस्त सोपोर शहर में वांटेड हिजबुल कमांडर जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को अपने घर पर तिरंगा फहराया था.
बता दें कि आतंकी जावेद मट्टू A++ ग्रेड का आतंकी है. पुलिस को इसके पास से एक पिस्टल,मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद हुई है. मट्टू 5 ग्रेनेड अटैक और 5 पुलिस के जवानों की हत्या में शामिल रहा है. जानकारी के मुताबिक इसके कई अभी भी पाकिस्तान में हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…