देश

राजस्थान में फिर टूटी स्कूल सुरक्षा की पोल, हादसे में छात्र की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज हवाओं के कारण स्कूल के गेट का पिलर गिर गया. इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई. यह मामला जैसलमेर के पूनमनगर गांव में स्थित विद्यालय का है. बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण स्कूल के गेट का पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई.

पता चला है कि हादसे के समय बच्चा स्कूल से बाहर निकल रहा था. तभी अचानक गेट का पिलर उस पर गिर गया. इस हादसे में एक शिक्षक और एक अन्य छात्र भी घायल हुए हैं.

शिक्षक पिराराम ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि पूनमनगर गांव में स्थित एक स्कूल का गेट गिर गया है. इसके बाद तुरंत हम मौके पर पहुंचे तो देखा स्कूल के गेट का पिलर बच्चे पर गिरा हुआ था. हादसे में एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र और शिक्षक भी घायल हुए हैं.

भाजपा नेता ने जताया दुख

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय भाजपा नेता भी स्कूल पहुंचे. भाजपा नेता कवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें पूनमनगर गांव में स्थित स्कूल में हुए हादसे का पता चला था. एक छात्र की मौके पर मौत हो गई. इसके अलावा, एक टीचर घायल हुआ है.

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को राजकीय जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों झालावाड़ जिले के पलोदी गांव में एक दर्दनाक घटना हुई थी. गांव के सरकारी स्कूल की छत गिरने से करीब 20 बच्चे घायल हो गए और 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी.

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और अत्यंत दुखद है. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं हादसे के शिकार छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. अधिकारी पीड़ित जनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.’


ये भी पढ़े: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय होंगे IIM कोलकाता के निदेशक, पद छोड़ते हुए जताया आभार


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago