Fact Check: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर कई तरह के वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का विरोध किया था. यह वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित कई राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया गया है.
हालांकि, भारत एक्सप्रेस के फैक्ट चेक में यह वीडियो एडिटेड पाया गया है. इस एडिटेड वीडियो में प्रधानमंत्री रैली के कुछ हिस्सों का गलत तरीके के प्रयोग किया गया है. ताकि EVM को लेकर भ्रामक तथ्य फैलाया जा सकें. वायरल वीडियो में यह झूठा संदेश फैल जा रहा है कि पीएम मोदी EVM के खिलाफ बोल चुके हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें लिप्सिंग प्रॉब्लम भी आ रही हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ‘Harpreet Singh Nitu Kaushal’ ने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अगर ये महान व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री होते… तो देश में बैलेट पेपर से वोटिंग करवाते. #BanEVM #NarendraModi’
इसी तरह कई अन्य यूजर्स और राजनीतिक संगठनों ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी कहते हुए सुनाई देते हैं ‘हमारा देश गरीब है, लोग अनपढ़ हैं, लोगों को कुछ आता नहीं है… दुनिया के पढ़े-लिखे देश भी… जब चुनाव होता है न… तो बैलेट पेपर पर नाम पढ़ कर के भी ठप्पा मारते हैं, आज भी/ अमेरिका में भी…’
वायरल वीडियो के मुख्य फ्रेम्स को निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके बाद इस वीडियो का असली सोर्स सामने आया. यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुई एक रैली का है, जो 3 दिसंबर 2016 को आयोजित की गई थी. पूरा वीडियो उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.
इस भाषण के करीब 55वें मिनट पर वायरल क्लिप का असली संदर्भ मिलता है. उस दौरान पीएम मोदी देश में डिजिटल प्रौद्योगिकी और फिनटेक के बढ़ते इस्तेमाल पर बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कहते हैं हमारा देश गरीब है, लोग अनपढ़ हैं, लोगों को कुछ आता नहीं है. भाइयों और बहनों, दुनिया के पढ़े-लिखे देश भी आज भी बैलेट पेपर पर वोट डालते हैं. लेकिन यह हिंदुस्तान है… जिसे आप गरीब कहते हो, अनपढ़ कहते हो… वह बटन दबाकर वोट देना जानता है.’
इसका साफ मतलब है कि पीएम मोदी भारत के नागरिकों की तकनीकी समझ और EVM के जरिए मतदान करने की क्षमता की तारीफ कर रहे थे. लेकिन उनके भाषण के एक हिस्से को काटकर सोशल मीडिया पर ऐसा दिखाया गया जैसे वे EVM के खिलाफ बयान दे रहे हों.
इस मुद्दे पर जब उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने वायरल दावे को पूरी तरह से झूठा और गुमराह करने वाला बताया. उन्होंने कहा की ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी EVM का विरोध नहीं किया है. यह वीडियो क्लिप संदर्भ से काटकर जनता को भ्रमित करने की साजिश है.’
ये भी पढ़ें: Fact Check: बिहार में पुल गिरने का दावा निकला फर्जी, AI से बना वीडियो हुआ वायरल
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…