वीडियो ग्रैब
Jalaun Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक दंबग अधिवक्ता महिला को मारने के लिए उसके पीछे रिवॉल्वर लेकर दौड़ा, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदार और पूर्व शासकीय अधिवक्ता के बीच हुए विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि अधिवक्ता ने बेखौफ होकर दुकानदार मालिक के परिवार की महिला को ही रिवॉल्वर लेकर दौड़ा लिया.
मामला उरई कोतवाली के राजेंद्र नगर स्थित कोरी कुटिया गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, गेस्ट हाउस में फलदान का कार्यक्रम चल रहा था. गेस्ट हाउस के बगल में ही गुप्ता परिवार की दुकान है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा वहां पहुंचे थे. फलदान कार्यक्रम के दौरान ही दुकानदार ने अपनी बाइक गेस्ट हाउस के गेट पर खड़ी कर दी. इस वजह से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे अधिवक्ता को दिक्कत हुई. इस पर अधिवक्ता प्रमोद वर्मा ने दुकानदार से बीच रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के लिए कहा. दुकानदार इस बात को लेकर विवाद करने लगा.
ये भी पढ़ें- UP News: ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ शामिल हुए BJP विधायक राजेश्वर सिंह
विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार पक्ष की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर अधिवक्ता से लड़ने के लिए आ गए. आरोप है कि दुकानदार की ओर से आई महिला ने अधिवक्ता से बदसलूकी कर दी. इसके बाद अधिवक्ता ने क्रोधित होकर अपनी रिवॉल्वर निकालकर तान दी. इस पर महिला भागने लगी तो अधिवक्ता ने उसका पीछा किया. इस पूरी घटना को लेकर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने अधिवक्ता को समझाकर शांत किया. वहीं महिला ने भी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई. दूसरी ओर किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंच गई. इस पूरी घटना को लेकर उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि वह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे. दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आए, इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया.
दूसरी ओर रिवॉल्वर को लेकर अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा ने अपनी सफाई में बताया है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर निकाली थी. उन्होंने बताया कि वह अपने एक परिचित के यहां फलदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे थे. अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उन्होंने देखा कि गेस्ट हाउस के बगल में स्थित दुकान के दुकानदार ने गेस्ट हाउस के गेट पर गलत तरीके से अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है, जिसको हटाने के दुकानदार से कहा तो उनके घर की महिला के साथ ही तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने आ गए. इस पर मजबूरी में अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर निकालनी पड़ी.
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…