देश

“बेगुनाहों की मौत का तमाशा देख रही दुनिया”, फिलिस्तीन के समर्थन में सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती, लगाए ‘इजरायल गो बैक’ के नारे

Israel-Palestine War: इजरायल-फिलिस्तीन की जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. हमास के हमले के बाद इजरायल उसके इलाकों को निशाना बना रहा है. युद्ध अब काफी हिंसक रुप ले चुका है. इसी बीच जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रिटक पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फलस्तीन का समर्थन किया है. आज उन्होंने उसके समर्थक में एक प्रोटस्ट किया. इस दौरान उनके हाथ में पोस्टर और फिलिस्तीन का झंडा भी था.

पूर्व सीएम महबूबा ने यह प्रोटेस्ट श्रीनगर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किया. इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की और इजरायल के लिए गो बेक के नारे लगाए. महबूबा का फिलिस्तीन का समर्थन करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महबूबा ने काले कपड़े पहने हुए हैं और कुछ लोग उन्हें फिलिस्तान का झंडा पकड़ाते हैं. हालांकि शुरुआत में उन्होंने झंडा उल्टा पकड़ लिया.

महबूबा ने इजरायल गो बैक के लगाए नारे

महबूबा मुफ्ती ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि, “फिलिस्तीन में 1500 बच्चे मारे गए हैं और पूरी दुनिया तमाशा देख रही है. अगर इजरायल को फिलिस्तीन पर जुल्म करने से नहीं रोका गया तो नतीजा खतरनाक होगा. पूरी दुनिया को इजरायल पर दबाव बनाना होगा और जल्द ही जंग को खत्म कराना होगा. इसके अलावा उन्होंने इजरायल गो बैक के नारे भी लगाए.”

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन में युद्ध हुआ और जब 2 साल के अंदर 500 बच्चे मारे गए तो पूरा विश्व चीखने लगा था. आज फिलिस्तीन में हजारों की संख्या में लोग मारे जा रहे हैं तो कोई बात तक नहीं कर रहा है. पीडीपी चीफ ने कहा, “फिलिस्तीन में अत्याचार हो रहा है। वहां दवाएं बंद हैं, वहां खाना बंद हैं और वहां लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं है। फिलिस्तान में लोगों के ऊपर गोलियां चल रही हैं, बमबारी हो रही है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

46 seconds ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

2 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

29 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

41 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

45 minutes ago