Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ शामिल हुए BJP विधायक राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश की राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में सी.जी. सिटी में देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूमिपूजन और शिलान्यास किया.

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए राजेश्वर सिंह

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश की राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में सी.जी. सिटी में देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूमिपूजन और शिलान्यास किया. भूमिपूजन कार्यक्रम में इस दौरान सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे.

नौसेना शौर्य संग्रहालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी MLA

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने नौसेना शौर्य संग्रहालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी है. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “सीएम योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में देश के पहले ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सहभागी बन गौरवान्वित हूं. ”

सीजी सिटी में हो रहा संग्रहालय का निर्माण

उन्होंने आगे लिखा कि ” सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, सी. जी. सिटी में आदि गंगा मां गोमती के तट पर निर्मित इस संग्रहालय में 34 साल तक भारतीय नौसेना को अपनी सेवाएं दे चुके ‘आईएनएस गोमती’ को मूलस्वरुप में सभी कंपोनेंट्स के साथ संग्रहीत किया जायेगा.”

यह भी पढ़ें- UP Politics: “जिनके नाम में ही ‘कमल’ हो, तो वो वखिलेश ही कहेंगे…”, कमलनाथ के बयान पर अखिलेश का कांग्रेस पर निशाना, इंडिया गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

नौसेना शौर्य संग्रहालय के बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संग्रहालय के बनने से पर्टयन के क्षेत्र को भी बढ़ाना मिलेगा. जिसको लेकर राजेश्वर सिंह ने कहा कि “यह संग्रहालय प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को शौर्य, पराक्रम की प्रेरणा देने का कार्य भी करेगा. आने वाली पीढ़ियों को भी नौसेना के शौर्य और अदम्य साहस से ये संग्रहालय रूबरू करवाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital