Categories: देश

मतदान के बाद रवींद्र रैना बोले, ‘जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जबरदस्त जीत होगी’

Jammu and Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना (Ravinder Raina) ने बुधवार सुबह नौशेरा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद मतदान करने पहुंचे. रवींद्र रैना नौशेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं. इस बार भी वह इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान है और यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है.”

वोट डालने के बाद रविंद्र रैना ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है. मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकले हैं. मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. नौशेरा विधानसभा क्षेत्र जो एलओसी से सटा इलाका है, यहां वोटिंग हो रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जबरदस्त जीत होगी और हमारी सरकार बनेगी. जीत के बाद मुख्यमंत्री के लिए जो भी चेहरा होगा वो स्वीकार्य होगा.”

नौशेरा विधानसभा में वोट डालने पहुंचीं नेहा रैना ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वह फर्स्ट टाइम वोटर हैं. हम यहां के विकास की बात कर रहे हैं. पिछले समय में भाजपा ने जो विकास किया है, वह स्पष्ट है. जम्मू में भी बहुत विकास हुआ है. हम अपनी आने वाली सरकार से यही उम्मीद करते हैं कि पहले से हुए विकास के साथ-साथ और भी विकास हो.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यहां स्पोर्ट्स क्लब होने चाहिए. जहां पुरुषों के टूर्नामेंट होते हैं, वहीं महिलाओं के लिए भी कुछ होना चाहिए. हमारी लड़कियां भी आगे बढ़ सकेंगी. आज की महिलाएं ओलंपिक में मेडल जीतकर आ रही हैं. अगर हम विकास की बात करें, तो काफी विकास हो चुका है. यहां एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खुल रहा है और एक बीएससी एग्रीकल्चर कॉलेज भी बन रहा है. इसके अलावा, हमें डिग्री कॉलेज भी मिला है.

उन्होंने कहा कि अगर हम आतंकवाद की बात करें, तो उस पर भी काफी नियंत्रण हो चुका है. पहले जब हम श्रीनगर जाते थे तो डरते थे. लेकिन आज हम वहां घूमने के लिए भी सुरक्षित तरीके से जा रहे हैं. इस प्रकार, भाजपा ने हमें सुरक्षा प्रदान की है. आने वाले समय में भी हम यही उम्मीद करते हैं कि और विकास होगा और हमें और सुरक्षा मिलेगी.

बता दें कि जम्मू कश्मीर में करीब दस साल बाद चुनाव हो रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को कश्मीर के तीन जिलों की 15 सीट और जम्मू के तीन जिलों की 11 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. जम्मू कश्मीर की जनता आज 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने जा रही है. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर चुनाव: मेंढर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान, भारी संख्या में सुरक्षबल तैनात

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

13 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

44 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

57 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago