देश

जम्मू-कश्मीर चुनाव: मेंढर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 26 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच, भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेंढर सेक्टर में मतदान प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, ताकि मतदाता सुरक्षित तरीके से अपना मतदान कर सकें.

मेंढर के डराना ई पिंक पोलिंग बूथ की तस्वीरें दर्शाती हैं कि मतदाताओं की सुविधाओं के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं. मतदान स्थल पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है, ताकि स्थानीय लोगों खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि वोटर बिना किसी भय के वोट डाल सकें. उन्होंने मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

जम्मू-कश्मीर में करीब दस साल बाद चुनाव

जम्मू-कश्मीर में करीब दस साल बाद चुनाव हो रहे हैं. मतदाताओ में उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. वोटर अपने पसंद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए मतदान करने पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं.

बता दें कि दूसरे चरण में बुधवार को 26 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. कश्मीर के तीन जिलों की 15 सीट और जम्मू के तीन जिलों की 11 सीट पर मतदान जारी है. जम्मू कश्मीर की जनता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे.

वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे

दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे किए हैं. कुछ नेताओं ने विशेष रूप से आर्टिकल 370 की वापसी की बात कही है. उनका कहना है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह आर्टिकल 370 को वापस लागू करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा, विकास, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़े वादे भी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के छह जिलों की 26 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदाताओं में देखा जा रहा उत्साह

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान शुरू; पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने लोगों से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की

आईएएनएस

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

19 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

19 minutes ago