Categories: देश

Jammu-Kashmir: मुख्यमंत्री बनते ही उमर अब्दुल्ला ने पुलिस महानिदेशक को दिया यह निर्देश

Jammu Kashmir CM: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को नए सीएम के तौर पर उमर अब्दुल्ला ने शपथ ली. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मैं वापस आ गया.“

हम लोगों की सेवा करने के लिए हैं: उमर अब्दुल्ला

वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने पुलिस महानिदेशक से खास अपील करते हुए निर्देश जारी कर दिए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आज मैंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से बात की. मैंने उनसे कहा है कि जब मैं सड़क मार्ग से कहीं जाऊं तो कोई “ग्रीन कॉरिडोर” न बनाया जाए या यातायात न रोका जाए. मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि लोगों को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जाए. इस दौरान सायरन का इस्तेमाल कम से कम किया जाए. किसी भी तरह की लाठी लहराने या आक्रामक हरकतों से पूरी तरह बचना चाहिए. मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से भी यही उदाहरण अपनाने को कह रहा हूं. हर चीज में हमारा व्यवहार लोगों के अनुकूल होना चाहिए. हम लोगों की सेवा करने के लिए हैं, उन्हें असुविधा पहंचाने के लिए नहीं.“

बता दें कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए.

भारतीय चुनाव आयोग ने 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए थे. नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला था. वहीं, भाजपा एनसी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई. भाजपा के खाते में 29 सीटें आई. वहीं, कांग्रेस के खाते में महज छह सीटें आईं. एक सीट पर आम आदमी पार्टी का खाता भी खुला था. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद यहां पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे.

आईएएनएस

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

18 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

19 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

31 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

43 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

55 minutes ago