नायब सिंह सैनी.
Nayab Singh Saini Oath Ceremony: आज नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के तमाम कद्दावर नेता शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 1 बजे होगा. सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में 50,000 लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं, देशभर से डेढ़ दर्जन एनडीए नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, नायब सिंह सैनी के साथ 10-12 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें बीजेपी को 90 सीटों में से 48 पर जीत मिली थी. वहीं, कांग्रेस पार्टी को 37 सीटों पर सिमटना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक, नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण समारोह से पहले पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे. सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हरियाणा बीजेपी प्रमुख मोहन लाल बडोली ने कहा कि भाजपा नेताओं के अलावा विपक्षी नेता, सामाजिक संगठन और प्रगतिशील किसान भी शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीजेपी के 10 नवनिर्वाचित विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है. जिन विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है उनमें- घनश्याम दास अरोड़ा (खत्री), अनिल विज (पंजाबी), कृष्ण पवार (दलित), कृष्ण कुमार बेदी (दलित), आरती राव नरबीर (अहीर), रणबीर सिंह गंगवा (ओबीसी), विपुल गोयल (बनिया), मूलचंद शर्मा (ब्राह्मण), महिपाल ढांडा (जाट) और सुनील सांगवान (जाट) का नाम शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…