Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu-Kashmir: मुख्यमंत्री बनते ही उमर अब्दुल्ला ने पुलिस महानिदेशक को दिया यह निर्देश

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को नए सीएम के तौर पर उमर अब्दुल्ला ने शपथ ली. शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया

CM Omar Abdullah

जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jammu Kashmir CM: जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को नए सीएम के तौर पर उमर अब्दुल्ला ने शपथ ली. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मैं वापस आ गया.“

हम लोगों की सेवा करने के लिए हैं: उमर अब्दुल्ला

वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने पुलिस महानिदेशक से खास अपील करते हुए निर्देश जारी कर दिए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आज मैंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से बात की. मैंने उनसे कहा है कि जब मैं सड़क मार्ग से कहीं जाऊं तो कोई “ग्रीन कॉरिडोर” न बनाया जाए या यातायात न रोका जाए. मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि लोगों को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जाए. इस दौरान सायरन का इस्तेमाल कम से कम किया जाए. किसी भी तरह की लाठी लहराने या आक्रामक हरकतों से पूरी तरह बचना चाहिए. मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से भी यही उदाहरण अपनाने को कह रहा हूं. हर चीज में हमारा व्यवहार लोगों के अनुकूल होना चाहिए. हम लोगों की सेवा करने के लिए हैं, उन्हें असुविधा पहंचाने के लिए नहीं.“

बता दें कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत ‘इंडिया’ ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए.

भारतीय चुनाव आयोग ने 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए थे. नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला था. वहीं, भाजपा एनसी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई. भाजपा के खाते में 29 सीटें आई. वहीं, कांग्रेस के खाते में महज छह सीटें आईं. एक सीट पर आम आदमी पार्टी का खाता भी खुला था. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद यहां पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital