देश

जम्मू कश्मीर चुनाव: गुलाम नबी आजाद की पार्टी DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कितने चेहरे घोषित किए

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

पार्टी के संसदीय बोर्ड ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने डोडा पूर्व से पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, देवसर से पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट, भदेरवाह से पूर्व एडवोकेट जनरल मोहम्मद असलम गोनी, डोरू से डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पार्रे, लोलाब से मुनीर अहमद मीर, अनंतनाग पश्चिम से डीडीसी सदस्य बिलाल अबमेद देवा, राजपोरा (नेल्लोरा) से गुलाम नबी वानी (नेल्लोरा), अनंतनाग से मीर अल्ताफ हुसैन को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा गंदरबल से कैसर सुल्तान गनई, ईदगाह से गुलाम नबी भट, खानयार से अमीर अहमद भट, गुरेज से निसार अहमद लोन, हजरतबल से पीर बिलाल अहमद को उम्मीदवार बनाया है.

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है. वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है. तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. जबकि, कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: करीब 10 लाख लोग कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से हैं पीड़ित

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

26 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago