Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू कश्मीर चुनाव: गुलाम नबी आजाद की पार्टी DPAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कितने चेहरे घोषित किए

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

Gulam Nabi Aazad

गुलाम नबी आजाद (फोटो- IANS)

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

पार्टी के संसदीय बोर्ड ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने डोडा पूर्व से पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, देवसर से पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट, भदेरवाह से पूर्व एडवोकेट जनरल मोहम्मद असलम गोनी, डोरू से डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पार्रे, लोलाब से मुनीर अहमद मीर, अनंतनाग पश्चिम से डीडीसी सदस्य बिलाल अबमेद देवा, राजपोरा (नेल्लोरा) से गुलाम नबी वानी (नेल्लोरा), अनंतनाग से मीर अल्ताफ हुसैन को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा गंदरबल से कैसर सुल्तान गनई, ईदगाह से गुलाम नबी भट, खानयार से अमीर अहमद भट, गुरेज से निसार अहमद लोन, हजरतबल से पीर बिलाल अहमद को उम्मीदवार बनाया है.

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है. वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है. तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. जबकि, कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: करीब 10 लाख लोग कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से हैं पीड़ित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest