देश

जम्मू-कश्मीर : महानवमी पर बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता

महानवमी के पावन अवसर पर बुधवार को जम्मू में स्थित बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे. पूरे परिसर में माता के जयकारों से गूंज सुनाई देती रही.

नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास

श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नवरात्रि के ये नौ दिन उनके जीवन के लिए बेहद खास होते हैं. इन दिनों में मां दुर्गा की उपासना से शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

कई श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि माता रानी की कृपा से जम्मू हर संकट से उबरा है. चाहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, जम्मू-कश्मीर में किसी भी तरह की त्रासदी आई हो, या भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच रहा हो. हर बार भारत की जीत और सुरक्षा में मां भगवती का आशीर्वाद साफ दिखता है. श्रद्धालुओं का यह भी मानना है कि हाल ही में आईसीसी महिला क्रिकेट टीम ने भी जीत की शुरुआत माता रानी की कृपा से ही की है.

मां ने अपनी शक्ति से रखा सुरक्षित

जम्मू निवासी श्रद्धालु आशीता ने कहा, “मैं यहीं रहती हूं और हर बावे वाली माता रानी के दर्शन करने आती हूं. सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. माता रानी ने हमेशा जम्मू को संकटों से बचाया है. चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या प्राकृतिक आपदा, मां ने अपनी शक्ति से हमें सुरक्षित रखा है.”

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “आज हम सुबह जल्दी उठकर बावे वाली माता रानी के दरबार पहुंचे हैं. मां ने हर कठिनाई से जम्मू को बचाया है. चाहे बाढ़ हो या बड़ा संकट, मां की शक्ति हर बार साफ दिखी है. मेरी ओर से पूरे देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं.”

गहराई से जुड़ी मान्यता

दूसरे श्रद्धालु ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “जो भी यहां आता है, मान्यता और श्रद्धा के साथ आता है. हमारी मान्यता माता रानी से गहराई से जुड़ी हुई है. हम यही प्रार्थना करते हैं कि मां भगवती का आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे.”

महानवमी के मौके पर मंदिर परिसर दीपों और फूलों से सजाया गया है. सुबह से ही लंबी कतारों में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता रानी के जयकारे लगाते दिखे. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी में खास उत्साह नजर आया.

ये भी पढ़ें: Weather Update: मानसून के बाद भी उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है, कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

8 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

15 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

25 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

29 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

33 minutes ago