देश

RSS के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट

पीएम मोदी (PM Modi) मोदी बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 100 रुपये का विशेष सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने इन दोनों की खासियत भी बताई और संघ के योगदान को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

PM Modi ने क्या कहा?

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि 100 रुपये के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर भारत माता की छवि के साथ सिंह और समर्पण भाव से नमन करते स्वयंसेवक की तस्वीर है. उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर दिखाई गई है, जो एक ऐतिहासिक क्षण है.

कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहे?

कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ स्वयंसेवक और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी मौजूद रहे. यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था.

RSS की स्थापना ऐतिहासिक संकल्प-PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा,

“आज महानवमी है और कल विजयादशमी का पर्व है, जो अन्याय पर न्याय की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. ठीक इसी दिन 100 साल पहले RSS की स्थापना हुई थी, जो कोई संयोग नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक संकल्प था. यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम संघ के शताब्दी वर्ष का हिस्सा बन रहे हैं.”

PM Modi ने बताई डाक टिकट की खासियत

डाक टिकट की खासियत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“इसमें 1963 की गणतंत्र दिवस परेड की स्मृति है, जिसमें RSS के स्वयंसेवकों ने भाग लिया था. उन्होंने राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था और देश सेवा का संदेश दिया था. यह टिकट उस ऐतिहासिक क्षण को सम्मानित करता है.”

संघ की विचारधारा और योगदान

प्रधानमंत्री (PM Mod) ने संघ की विचारधारा और योगदान पर को भी बताया. उन्होंने कहा,

“संघ खुद तपता है और दूसरों को भी तपाता है. यहां सामान्य लोग मिलकर असामान्य कार्य करते हैं. शाखाएं शारीरिक और मानसिक विकास की प्रेरणा भूमि हैं. संघ के लिए देश पहले रहा है और आजादी की लड़ाई में भी संघ ने भाग लिया था. 1942 के आंदोलन में स्वयंसेवकों ने अत्याचार सहा और बलिदान दिए.”

इसे भी पढ़ें-26/11 के बाद पाकिस्तान पर कांग्रेस… अपनी ही पार्टी के बारे में ये क्या बोल गए पी. चिदंबरम, किया बड़ा खुलासा

संघ का लक्ष्य?

पीएम मोदी (PM Modi) ने यह भी कहा,

“संघ पर कई बार हमले हुए, साजिशें रची गईं और उसे मुख्यधारा से दूर रखने की कोशिश की गई लेकिन संघ का लक्ष्य हमेशा एक भारत श्रेष्ठ भारत रहा है.”

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago