देश

गांदरबल में सुरक्षाबलों का ‘Operation Arhama’: रिहायशी इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, जारी है सर्च ऑपरेशन

Ganderbal Encounter: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मंगलवार की शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई गांदरबल के अरहामा इलाके में हुई है. भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक खुफिया इनपुट के आधार पर इस ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसे अब ‘ऑपरेशन अरहामा’ का नाम दिया गया है.

कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अरहामा के रिहायशी इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं. खबर मिलते ही जवानों ने बिना वक्त गंवाए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. जैसे ही घेरा सख्त हुआ और जवान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, अंदर छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग झोंक दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मारा गया.

अभी खत्म नहीं हुआ है खतरा

भले ही एक आतंकी मारा जा चुका है, लेकिन सेना का मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है. अंदेशा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर 1-2 आतंकी अभी भी आसपास ही कहीं छिपे हो सकते हैं. चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, क्योंकि यह इलाका रिहायशी है और वहां काफी मकान हैं, इसलिए सर्च ऑपरेशन बहुत फूंक-फूंक कर चलाया जा रहा है.

जवानों की पहली प्राथमिकता यही है कि किसी भी आम नागरिक को इस गोलीबारी में आंच न आए. रात के समय आतंकी भागने की कोशिश न कर सकें, इसके लिए पूरे इलाके में फ्लड लाइटें लगा दी गई हैं और घेराबंदी को और ज्यादा टाइट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- सीकर के मंदिर में घुसी ‘नाइट ड्रेस’ वाली रहस्यमयी महिला? जब पुलिस ने पकड़ा तो सच जानकर उड़ गए सबके होश!

घाटी में सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन क्लीन’

एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को फिलहाल बंद कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों पर गौर करें तो कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का एक्शन काफी तेज हुआ है. गांदरबल की यह मुठभेड़ उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत आतंकियों को उनके बिलों में ही घेरा जा रहा है.

अधिकारियों का साफ कहना है कि जब तक इलाके से आखिरी आतंकी का सफाया नहीं हो जाता, तब तक यह घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी रहेगा. फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जोरों पर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

10 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

27 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

44 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

59 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago