Sikar temple night dress thief arrested: राजस्थान के सीकर जिले से चोरी की एक ऐसी अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस समेत स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए महिलाओं की ‘नाइट ड्रेस’ का सहारा लिया और मंदिर के ताले चटका दिए.
हालांकि आरोपी की यह ‘लेडीज गेटअप’ वाली चालाकी सीसीटीवी कैमरों की नजर से नहीं बच सकी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे चोरी के माल की बरामदगी की कोशिश की जा रही है.
बता दें कि यह घटना रामलीला मैदान स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात एक युवक मंदिर के पास पहुंचा और काफी देर तक बाहर बैठकर रेकी करता रहा. जब उसे यकीन हो गया कि आसपास कोई नहीं है, तो उसने एक लोहे के सरिये की मदद से मंदिर का ताला तोड़ दिया.
मंदिर के भीतर प्रवेश करने के बाद आरोपी ने वहां रखे चांदी के करीब दो दर्जन छत्रों पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गया. सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
मामले (Sikar Theft) की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक व्यक्ति महिलाओं की नाइट ड्रेस पहने हुए संदिग्ध अवस्था में नजर आया. पुलिस ने जब इस सुराग पर काम किया, तो पता चला कि यह कोई महिला नहीं बल्कि राजकुमार उर्फ राजू नाम का युवक है, जो पास ही के एक मकान में किराए पर रहता है. जांच में एक और दिलचस्प बात सामने आई कि आरोपी ने जो नाइट ड्रेस पहनी थी, वह उसी मकान की एक महिला की थी, जिसने कपड़े धोकर रात में बाहर सूखने के लिए डाले थे.
यह भी पढ़ें : क्या आंकड़ों के खेल में उलझ गया है राजस्थान का विकास? जानें क्यों 5,000 KM सड़क बनने के बाद भी गुस्से में है जनता!
पुलिस ने सटीक लोकेशन के आधार पर दबिश देकर राजू को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि राजू पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और वह एक आदतन अपराधी है. उसने पुलिस को बताया कि उसने महिला के कपड़े सिर्फ इसलिए पहने थे ताकि सीसीटीवी में उसे देखकर कोई पहचान न सके और पुलिस उसे ‘महिला चोर’ समझकर गुमराह हो जाए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने चोरी किए गए चांदी के छत्र कहां छिपाए हैं या किसे बेचे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…