Jammu Kashmir Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 20 अप्रैल 2025 को भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण भयंकर तबाही देखने को मिली. देर रात 1 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी. इस आपदा में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है.
रामबन के धर्मकुंड, बनिहाल, खारी, बटोटे और शेरी चंबा जैसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार कम से कम 30 घर पूरी तरह से धराशायी हो गए हैं. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप हो गई है. हाइवे पर भारी पत्थर गिरने की वजह से कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हैं. चंदरकोटे, मोम पासी और मारोग में ट्रकों को रोक दिया गया है.
रामबन के चिला कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने बताया कि सेरी चंबा गांव में एक मकान गिरने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. धर्मकुंड इलाके में भी बाढ़ के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई है. भूस्खलन की स्थिति इतनी गंभीर थी कि लोगों को घर छोड़कर रातोंरात सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा.
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. कई स्कूलों में खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है ताकि प्रभावित लोग रात गुजार सकें. पुलिस और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं.
बारिश की वजह से हाईवे कई जगहों पर बह गया है और मलबा हटाने का काम मौसम की स्थिति पर निर्भर है. फिलहाल, भारी बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सका है. लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहें और बिना आवश्यकता बाहर न निकलें. प्रशासन ने आपातकालीन सहायता के लिए 01998-295500, 01998-266790 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
मौसम विभाग के अनुसार शाम तक मौसम में कुछ सुधार आने की संभावना है, जिसके बाद रास्तों से मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा. हालात सामान्य होने में अभी समय लग सकता है, लेकिन प्रशासन और बचाव दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा में 11 की मौत, एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…