दुनिया

कनाडा में खालिस्तानियों का उपद्रव, गुरुद्वारे में रातभर की तोड़फोड़…दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे

वैंकूवर में एक प्रमुख गुरुद्वारे की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए. इससे स्थानीय सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया. यह घटना खालसा दीवान सोसाइटी (केडीएस) गुरुद्वारे में हुई, जिसे आमतौर पर रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा के रूप में जाना जाता है.

गुरुद्वारा प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें मंदिर की दीवार पर ‘खालिस्तान’ शब्द लिखा हुआ दिख रहा है. शनिवार की सुबह इस हरकत का पता लगा जब सरे में दुनिया की सबसे बड़ी वैसाखी परेड आयोजित की गई. कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वैंकूवर पुलिस विभाग घटना की जांच कर रहा है.

वे सपनों और बलिदान को कमजोर कर रहे हैं

एक बयान में केडीएस ने इस कृत्य की निंदा की. इसे समुदाय में डर और विभाजन फैलाने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास बताया. गुरुद्वारे ने कहा, “खालिस्तान की वकालत करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे विभाजनकारी नारे लगाकर हमारी पवित्र दीवारों को विकृत कर दिया.”

बयान में कहा गया, “यह कृत्य चरमपंथी ताकतों के अभियान का हिस्सा है, जो कनाडाई सिख समुदाय के भीतर भय और विभाजन पैदा करना चाहते हैं. उनके कार्य समावेशिता, सम्मान और आपसी सहयोग के मूल्यों को कमजोर करते हैं, जो सिख धर्म और कनाडाई समाज दोनों के लिए आधारभूत हैं.”

गुरुद्वारे ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब समुदाय खालसा साजना दिवस मनाने के लिए इक्ट्ठा हुआ था, जो सिख इतिहास में एकता का प्रतीक है. गुरुद्वारे ने कहा कि ये चरमपंथी हमारे बुजुर्गों के सपनों और बलिदान को कमजोर कर रहे हैं, जिन्होंने विविधता और स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाले देश में एक समृद्ध समुदाय के निर्माण के लिए अथक परिश्रम किया.

हम बांटने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देंगे

बयान में आगे लिखा गया, “उनकी हरकतें हमें विभाजित करने की कोशिश करती हैं, जो कि कनाडाई होने के नाते हमारी एकता और शांति के खिलाफ हैं. हम बांटने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देंगे.” केडीएस ने पिछले सप्ताहांत वैंकूवर में अपनी वैसाखी परेड आयोजित की थी और खालिस्तान समर्थक समूहों को इस कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था. 1906 में स्थापित, रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा कनाडा में सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण सिख संस्थानों में से एक है.


ये भी पढ़ें: ICJ के फैसले के बाद भी कुलभूषण जाधव को नहीं मिला अपील करने का अधिकार, पाक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago