जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बाढ़ का कहर: रामबन में दो बच्चों समेत तीन की मौत, दर्जनों घर ढहे
जम्मू-कश्मीर का रामबन जिला इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. तेज बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.





