देश

रिंकू चौहान कौन हैं? PM मोदी को उपहार देने के लिए इन्होंने शुद्ध चांदी से बनाया 3 किलोग्राम का ‘कमल’

Jammu News: नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. भाजपा से जुड़े जम्मू के एक जौहरी रिंकू चौहान ने पीएम मोदी के लिए उपहार के रूप में शुद्ध चांदी से पार्टी का प्रतीक (कमल) तैयार किया है. इस कमल का वजन तीन किलो है.

जम्मू के बाहरी इलाके के मुथी गांव के निवासी रिंकू चौहान ने बताया, “नरेंद्र मोदी को अनोखा उपहार देने का विचार उनके मन में तब आया जब भाजपा सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने का अपना वादा पूरा किया और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया.”

शुद्ध चांदी का उपहार बनाने में 15-20 दिन लगे

रिंकू चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए इस उपहार को तैयार करने में मुझे 15 से 20 दिन लगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रवक्ता रिंकू चौहान ने बताया कि मैंने खुद कमल के फूल को चांदी से तैयार किया है. मैं उन्हें इसे भेंट करने का इंतजार कर रहा हूं.

‘भाजपा सरकार में सुधरे जम्मू-कश्मीर के हाल’

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ एक स्वतंत्र उम्मीदवार (अपनी पत्नी) का समर्थन करने के लिए उन्हें 2018 में पार्टी ने निष्कासित कर दिया था. हालांकि, कुछ ही हफ्तों में उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में पथराव खत्म हो गया. कश्मीर में शांति बहाल करने में मदद मिली. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पिछले 500 वर्षों से लंबित था. अब अयोध्या में राम मंदिर बन गया है.

‘प्रधानमंत्री को मेरा यह उपहार पसंद आएगा’

अच्छी तरह से तैयार किए गए उपहार को प्रदर्शित करते हुए चौहान ने कहा, “मैंने अपने सारे अनुभव का इसमें इस्तेमाल किया है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री को यह उपहार पसंद आएगा. वह मेरे लिए भगवान की तरह हैं.”

उनकी पत्नी अंजलि चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें यह उपहार सौंपने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago