देश

उत्तराखंड की सारी लोकसभा सीटों पर खिला ‘कमल’, जानिए मोदी सरकार की कैबिनेट में यहां से किनको मिली जगह

Narendra Modi Cabinet 2024: हाल ही में संपन्न हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने तीसरी बार जीत दर्ज करके कांग्रेस को करारी शिकस्त दी. आज नरेंद्र मोदी रविवार की शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

खबर है कि उत्तराखंड से मोदी मंत्रिमंडल में अल्मोड़ा सीट से चौथी बार चुनाव जीतने वाले अजय टम्टा को भी जगह दी जा रही है. उन्हें किस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी, यह बाद में पता चलेगा.

अल्मोड़ा से चौथी बार जीते अजय टम्टा मंत्री बनेंगे

सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अल्मोड़ा से चौथी बार जीत दर्ज करने वाले अजय टम्टा को भी कैबिनेट में जगह मिली है. अजय टम्टा ने कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा को चुनाव हराकर जीत दर्ज की है. कैबिनेट में जगह मिलने के बाद अजय टम्टा ने कहा कि सबसे पहले तो अपने संसदीय क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सांसद के रूप में जिम्मेदारी दी है. आने वाले समय में जो भी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मिलेगी, उस जिम्मेदारी को मैं पूरी मेहनत से निभाऊंगा.

मैं दिन-रात मेहनत करके करूंगा: अजय टम्टा

अजय टम्टा ने कहा कि पिछले दस साल से सरकार जो काम कर रही है, उस काम को पहले से ज्यादा लगन और मेहनत से करने की जरूरत है. इसमें मुझसे जो भी योगदान हो पाएगा, मैं दिन-रात मेहनत करके करूंगा.

23 साल की उम्र में राजनीति में आ गए थे टम्टा

बता दें कि अजय टम्टा ने 23 साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत की थी. उन्होंने नौ बार चुनाव लड़ा और छह बार जीत दर्ज की. अजय टम्टा अल्मोड़ा सीट से हैट्रिक लगाने वाले और चौथी बार चुनाव जीतने वाले नेता हैं. 2014 में भी उन्हें मोदी कैबिनेट में कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago