देश

कौन हैं ललन सिंह ? जिन्हें मोदी सरकार 3.0 में बनाया जा सकता है मंत्री, नीतीश कुमार के बेहद करीबियों में आता है नाम

Lalan Singh: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायदें चल रही हैं. आज (9 जून) नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाम को सवा सात बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को शपथ दिलाएंगी. इस दौरान मोदी सरकार 3.0 में शामिल होने वाले सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी. एनडीए में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है.

कौन हैं ललन सिंह?

ललन सिंह का जन्म 24, जनवरी, 1955 को बिहार के पटना में हुआ था. ललन सिंह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव थे और 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलनों में इन्होंने हिस्सा लिया था.

31 जुलाई, 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जेडीयू के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं. इस बार जेडीयू की टिकट से ललन सिंह ने मुंगेर सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की. मुंगेर से मौजूदा सांसद एवं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का मुकाबला राजद उम्मीदवार कुमारी अनीता से था .

बिहार में एनडीए ने 40 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें जेडीयू के खाते में 12 सीटें आई हैं. ललन सिंह को इस बार जेडीयू ने मुंगेर सीट टिकट दिया था. मुंगेर में ललन सिंह के सामने आरजेडी की कुमारी अनीता से कड़ा मुकाबला था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

38 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

58 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago