HBSE 12th Result 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज यानी 13 मई को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान किया. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने बिना किसी नोटिफिकेशन के 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने स्कोर देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE 10th,12th Result 2025: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां दिए गिए लिंक पर कर सकेंगे चेंक
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा है. लास्ट ईयर 12वीं में कुल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे. इस साल 12वीं बोर्ड के लिए कुल 2.23 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच किया था जिसमें 5 लाख 16 हजार 787 छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…