Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज़, शोपियां में लगे पोस्टर, सूचना देने पर ₹20 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने पर ₹20 लाख का इनाम घोषित किया है. शोपियां में पोस्टर लगाकर जनता से सहयोग की अपील की गई है, जिससे आतंकियों की धरपकड़ तेज़ हो सके.

Pahalgam Terror Attack
Edited by Akansha

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी जुटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने शोपियां ज़िले के कई इलाक़ों में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लोगों से अपील की गई है कि वे इन आतंकवादियों के बारे में कोई भी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दें. खास बात यह है कि इनामी राशि ₹20 लाख रखी गई है, जो उस व्यक्ति को दी जाएगी जो इन पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में पुख्ता सूचना देगा.

पोस्टरों में दी गई आतंकियों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारी

पोस्टरों में साफ़ तौर पर आतंकियों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारी दी गई है. इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल नंबर भी साझा किया है, ताकि लोग आसानी से जानकारी दे सकें. पुलिस का कहना है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

हमले के पीछे पाकिस्तान से आए प्रशिक्षित आतंकवादियों का हाथ

यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम क्षेत्र में हुआ था, जिसमें आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया. हमले के पीछे पाकिस्तान से आए प्रशिक्षित आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है. इस वारदात के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से की अपील

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आतंकवाद से लड़ाई में आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है. अगर किसी को इन आतंकियों के ठिकाने, मूवमेंट या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा एजेंसी से संपर्क करें. यह एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है और आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए जनता और पुलिस को मिलकर काम करना होगा. पुलिस की यह पहल ना सिर्फ़ आतंकियों तक पहुंचने का ज़रिया बनेगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी पैदा करेगी.

-भारत एक्सप्रेस  



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital