जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके में सोमवार शाम को अचानक बादल फटने की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद पुत्र समदा नजर निवासी खोड़ी वाला बेला बाला, लोरन के रूप में हुई है. घटना उस समय घटी जब क्षेत्र में तेज बारिश के बाद बादल फटा, जिससे पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई.
स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. शव को घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर बरामद किया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
अधिकारियों ने पुंछ के ऊपरी इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और आने वाले समय में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
ये भी पढ़े: बिहार की चुनावी बयार में कैसे 94 दिन में बदले मनीष कश्यप?
भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…