प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी आंचलिक कार्यालय ने अवैध रूप से भूमि हड़पने के एक गंभीर मामले में जॉन पॉल वैलेस, संदीप वजारकर और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 4 जुलाई को गोवा और पुणे में कुल 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.
ईडी की इस छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो अचल संपत्तियों से जुड़े हैं.
इसके अलावा, नकदी लेन-देन, नकद भुगतान और डिजिटल उपकरणों से संबंधित रिकॉर्ड दर्ज करने वाली एक डायरी भी एजेंसी के हाथ लगी है, जिसे जब्त कर लिया गया है.
प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों से भूमि हड़पने की साजिश, अवैध लेनदेन, और मनी लॉन्ड्रिंग के तरीकों का खुलासा हो सकता है. जांच एजेंसी अब इन सामग्रियों की फोरेंसिक जांच और विश्लेषण के जरिए आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
ईडी की जांच जारी है और इस मामले में और लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा रहा है. आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और छापेमारी की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े: जापान के लोग 100 साल से ज्यादा क्यों जीते हैं? जानिए उनकी लाइफस्टाइल का राज
भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…
CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…