देश

Jammu&Kashmir: श्रीनगर में आतंकी हमला, लाल चौक के पास ग्रेनेड से अटैक, एक दर्जन लोग घायल

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं, बीते दिनों मजूदरों को गोली मारी गई थी, वहीं अब एक बार फिर से श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया गया है. इस हमले में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

CRPF की गाड़ी पर फेंका था ग्रेनेड

श्रीनगर में रविवार दोपहर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया. इस हमले में करीब 12 से अधिक पैदल यात्री और दुकानदार घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) क्रॉसिंग के पास सीआरपीएफ के मोबाइल बंकर वाहन पर ग्रेनेड फेंका. एक अधिकारी ने बताया, ‘ग्रेनेड का निशाना चूक गया और वह सड़क पर फट गया, इससे 12 से अधिक नागरिक घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.’

संडे मार्केट में किया हमला

बता दें कि जिस जगह ग्रेनेड फटा, वहां ‘संडे मार्केट’ (गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, बर्तन, क्रॉकरी, जूते आदि बेचने वाले फेरीवाले) के कारण खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रहती है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों में घाटी हमलों और मुठभेड़ों की सुर्खियों में हैं. श्रीनगर के ‘संडे मार्केट’ में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की खबर बेहद परेशान करने वाली है. निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता. सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों की इस लहर को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें.’

बता दें कि ग्रेनेड हमले के एक दिन पहले श्रीनगर के खानयार इलाके में भीषण गोलीबारी में पाकिस्तानी ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के टॉप कमांडर उस्मान भाई उर्फ छोटा वलीद की मौत हो गई थी और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.

पिछले महीने, आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक श्रमिक शिविर पर हमला करके छह बाहरी श्रमिकों और एक स्थानीय डॉक्टर की हत्या कर दी थी.

25 अक्टूबर को, आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिसोर्ट के बोटा पाथरी इलाके में सेना के तीन जवानों और दो नागरिक कुलियों की हत्या कर दी थी. 1 नवंबर को आतंकवादियों ने बडगाम जिले के मागम इलाके के मजहामा गांव में दो गैर स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की थी.

लगातार हो रहे आतंकी हमले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि ये हमले उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली राजनीतिक सरकार को अस्थिर करने के लिए किए जा रहे हैं. उन्होंने इन हमलों के लिए कौन सी एजेंसी जिम्मेदार है, इसका पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

30 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago