Categories: देश

स्टैंड अप कॉमेडियन उत्सव दीक्षित हैदराबाद से गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Utsav Dixit Arrested:  स्टैंड अप कॉमेडियन और व्यवसायी उत्सव दीक्षित को लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रविवार को केबीआर पार्क के पास उनकी पोर्शे कार दुर्घटना का शिकार हुई. हैदराबाद पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने बंजारा हिल्स निवासी 33 वर्षीय दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है.

शुक्रवार की सुबह लग्जरी कार बंजारा हिल्स स्थित केबीआर पार्क की सीमा से टकरा गई थी. दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गए थे. दुर्घटना से चारदीवारी, ग्रिल और फुटपाथ को काफी नुकसान पहुंचा था.

टक्कर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई

बंजारा हिल्स के सहायक पुलिस आयुक्त एस. वेंकट रेड्डी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह टक्कर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप दीक्षित का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा.

यह घटना सुबह लगभग 5.45 बजे हुई और इसकी जानकारी एक शख्स ने डायल 100 पर दी. इसके बाद इलाके में गश्त कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों की शिकायत पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि एक लाल रंग की पोर्शे कार केबीआर पार्क की चारदीवारी से टकरा गई. जिससे पेड़, दीवार, ग्रिल और फुटपाथ को नुकसान हुआ है.

पुलिस कर्मियों को कार पर नंबर प्लेट नहीं मिली. बाद में तलाशी लेने पर कार के अंदर एक टूटी हुई नंबर प्लेट मिली, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर TS10FH0900 था.

कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया

पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा, “कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया. कार का चालक मौके से फरार हो गया था.”

एसीपी ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों की पुष्टि के बाद आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और व्यवसायी उत्सव दीक्षित का लाइसेंस जब्त कर लिया है और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 के अनुसार लाइसेंस को रद्द करने के लिए सड़क परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को भेज दिया है.

पुलिस ने दीक्षित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 281 (तेजी से वाहन चलाना), मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए दंड) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण (पीडीपीपी) अधिनियम की धारा 3 (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है.

आईएएनएस

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

21 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

47 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago