देश

Jammu Kashmir Terrorist Attack: लश्कर के गुट TRF ने ली सुरंग पर हमले की जिम्मेदारी, NIA करेगी मौका मुआयना

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार रात हुए आतंकी हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बिहार के मजदूर शामिल हैं. उन पर हमला गांदरबल के गगनगीर इलाके में तब हुआ, जब वे श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है. यह हमला गैर-कश्‍मीरी मजदूरों को निशाना बनाते हुए किया गया. हमले के बाद गांदरबल और गगनगीर के जंगलों में रात से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.

TRF चीफ शेख सज्जाद गुल हमले का मास्टरमाइंड

गुनहगारों का पता लगाने के लिए नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) भी घटनास्‍थल पर पहुंच गई है. NIA की 4 सदस्यीय टीम मौका-ए-मुआयना करेगी. एक मीडिया समूह ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड TRF चीफ शेख सज्जाद गुल था.

गांदरबल में सोनमर्ग के लेबर कैंप के बाहर आतंकियों ने इसी वाहन पर हमला किया.

जहां हमला हुआ, वो CM का विधानसभा क्षेत्र

यह घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के नवनर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र में आता है. उन्होंने गांदरबल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था. रात को हुए आतंकवादी हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था.

हमले में डॉक्टर समेत इन मजदूरों की गई जान

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकी हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज और कठुआ के रहने वाले शशि अब्रोल हमले में मारे गए हैं. इनके अलावा पंजाब के गुरदासपुर के गुरमीत सिंह, बिहार के अनिल कुमार शुक्ला, फहीम नजीर, मोहम्मद हनीफ और कलीम को मारा गया. ये सभी केंद्र सरकार की सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे.

यह भी पढ़िए: Jammu Kashmir के गांदरबल जिले में आतंकी हमला, डॉक्टर और 5 मजदूरों की हत्‍या

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago