एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में पीएम मोदी.
NDTV World Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के मंच से डबल एआई की बात कही. उन्होंने कहा ये डबल एआई का दौर है. भारत के पास दूसरा एआई भी है. प्रधानमंत्री ने इसे एस्पिरेशनल इंडिया का नाम दिया.
प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तो है ही, लेकिन हमारा दूसरा एआई भी है यानी एस्पिरेशनल इंडिया. जब एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की यात्रा होती है, तब विकास की गति भी तेज होना स्वाभाविक है.
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 – द इंडिया सेंचुरी का आगाज सोमवार को हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ चैनल को लॉन्च किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है. जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है. समिट में देश-दुनिया के बड़े चेहरे मौजूद हैं. भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली और ब्रिटेन के पूर्व पीएम लॉर्ड डेविड कैमरन मौजूद हैं. इसके अलावा कई बड़े कारोबारी, फिल्म और साहित्य के जुड़े बड़े नाम भी एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में हिस्सा ले रहे हैं.
इससे पहले मंच से एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने बताया कि एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 4 सिटिंग प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं. वहीं यूके के पूर्व प्रधानमंत्री इसमें शिरकत कर रहे हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…