Jammu Kashmir Encounter
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. अभी भी एनकाउंटर जारी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जाएगी. आपको बता दें एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार के मारे जाने की खबर हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
दरअसल रेडवानी पाईन इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सोमवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया था, जो मुठभेड़ में बदल गया. यहां लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के टॉप कमांडर बासित डार के फंसे होने का शक था. बासित डार पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है. वह कश्मीर में कई गैर स्थानीय और अन्य लोगों की हत्या में शामिल रहा है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ‘कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं.’
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गत 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमला शनिवार शाम को तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था. इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर यह इस साल का दूसरा ऐसा हमला है. जनवरी में सेना के एक काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की थी. सुरक्षा अधिकारियों को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले में आतंकियों के उसी समूह की संलिप्तता का संदेह है, जिन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को बुफलियाज इलाके में सेना की गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे.
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…
France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…