Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: कुलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे से चल रहा था ऑपरेशन

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है.

Jammu Kashmir Encounter

Jammu Kashmir Encounter

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. अभी भी एनकाउंटर जारी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जाएगी. आपको बता दें एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार के मारे जाने की खबर हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कल से चल रहा था ऑपरेशन

दरअसल रेडवानी पाईन इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सोमवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया था, जो मुठभेड़ में बदल गया. यहां लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के टॉप कमांडर बासित डार के फंसे होने का शक था. बासित डार पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है. वह कश्मीर में कई गैर स्थानीय और अन्य लोगों की हत्या में शामिल रहा है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ‘कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं.’

4 मई को हुआ था आतंकी हमला

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गत 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमला शनिवार शाम को तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था. इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

साल में दूसरी बार हुआ हमला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर यह इस साल का दूसरा ऐसा हमला है. जनवरी में सेना के एक काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की थी. सुरक्षा अधिकारियों को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले में आतंकियों के उसी समूह की संलिप्तता का संदेह है, जिन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को बुफलियाज इलाके में सेना की गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital