चुनाव

किसी का फूटा सिर तो किसी की आंख…मैनपुरी में वोटिंग के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, मची भगदड़

Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के मतदान के तहत यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है. वीआईपी सीटों में शामिल मैनपुरी में भी वोटिंग जारी है. ये सपा का गढ़ है और यहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी मैदान में हैं. सुबह से वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो रही थी. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया है. यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह के पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया और फिर पथराव होने लगा.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पथराव शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई. पथराव के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी में किशनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 176 तेजगंज पर लोग वोट डाल रहे थे. इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया.

ये भी पढ़ें-“अपने आप को डांस करता देख अच्छा लगा…”,खुद पर बने मीम को री-पोस्ट करते हुए बोले PM मोदी, देखें Video

इसी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. ये विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया. इससे मतदान केंद्र के बाहर भगदड़ मच गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. पथराव के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए. उनको तुरंत उपचार मुहैया कराया गया. तो वहीं पथराव की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस, जिला एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंतत्रित किया. फिलहाल अब यहां पर स्थिति सामान्य है और केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से भी अधिक कर दी गई है.

सपा ने लगाया ये आरोप

तो दूसरी ओर संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटने और धमकाने का आरोप सपा ने लगाया है. इसको लेकर सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो भी शेयर किया है और कहा है कि अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है. इसी के साथ ही चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago