देश

जन सुराज ने राजभवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन

जन सुराज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन पहुंचा और एक ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई करने की मांग की. इससे पहले, जन सुराज ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात नहीं हुई. हमने राज्यपाल के प्रधान सचिव को अपनी मांगों का ज्ञापन और साथ में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र सौंपा है. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा ज्ञापन राज्यपाल महोदय तक पहुंचेगा. साथ ही अब हमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कार्रवाई होगी और न्याय मिलेगा.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव किशोर कुमार शामिल रहे. उदय सिंह ने अपने ऊपर उम्र छिपाने के आरोपों को लेकर कहा कि मुझ पर भी उम्र छिपाने के आरोप लग रहे हैं. लेकिन, मैंने नियमानुसार नामांकन के वक्त वही उम्र बताया है जो वोटर लिस्ट में है. उम्र छिपाकर मुझे कोई लाभ नहीं होने वाला था. उन्होंने आगे कहा कि उप मुख्यमंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे.

लौना परसा नरसंहार मामले का हवाला

उदय सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सम्राट चौधरी का नाम 28 मार्च 1995 को हुए लौना परसा नरसंहार (केस संख्या 44/1995, थाना तारापुर) में अभियुक्त के रूप में दर्ज है, जिसमें कुशवाहा समुदाय के छह लोगों की हत्या हुई थी. इस मामले में सम्राट चौधरी सहित छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उन्होंने आगे कहा कि वे कई महीनों तक जेल में रहे, उनकी जमानत दो बार खारिज हुई थी. उन्होंने मैट्रिक के प्रवेश पत्र के आधार पर अपनी उम्र 15 वर्ष साबित की और नाबालिग होने के कारण रिहा हुए. लेकिन, बाद के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना जन्मवर्ष 1969 बताया, जिससे 2020 में उनकी उम्र 51 वर्ष हो जाती है.

इससे पहले, जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: कभी हमारे पैर पर गिरे हुए थे…अब किसी और के पैरों पर गिरने गए हैं, पवन सिंह पर तेज प्रताप यादव का करारा प्रहार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

19 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago