देश

चेन्नई में एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की की मौत, सभी मरने वाले असम के

Chennai Ennore Thermal Power Plant: चेन्नई के एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में निर्माण कार्य के दौरान मचान गिरने से उत्तरी राज्यों के 9 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई. थांथी टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है.

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, निर्माणाधीन एक मेहराब लगभग 30 फीट नीचे गिर गया, जिससे कई प्रवासी मज़दूर दब गए. एक मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दस से ज़्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.  तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम लिमिटेड (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे राधाकृष्णन घायल श्रमिकों से मिलने और स्थिति का आकलन करने के लिए स्टेनली सरकारी अस्पताल गए.

अवाडी पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि इमारत गिरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

सभी मरने वाले असम के रहने वाले थे

सभी मृतक असम के रहने वाले थे और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के एक उपठेकेदार के माध्यम से ठेका श्रमिकों के रूप में काम करते थे. अस्पताल के अधिकारियों ने उनके नामों की पुष्टि की है. इनमें मुन्नाकेम्पराय, विद्युम प्रवोत्शा, सुमन करिकप, दीपक रायजियुंग, सर्बोजीत थाउसेन, प्रांतो सोरोंग, पाबन सोरोंग, फाइबित फोंगलो और बिमराज थाउसेन शामिल हैं. उनके शवों को उनके परिवारों को सौंपे जाने से पहले पोस्टमार्टम के लिए स्टेनली अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है.

इस साल फरवरी में भी हो चुका एक हादसा

बता दें कि इस साल फरवरी में हुई एक अन्य घटना में मदुरै के मट्टुथवानी बस स्टैंड पर स्थित प्रतिष्ठित मेहराब को गिराने के दौरान एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गई और ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया. यह मेहराब 1981 में एमजी रामचंद्रन के शासनकाल में पांचवें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य में बनाया गया था. सड़क विस्तार के कारण यह एक बाधा बन गया था. जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई, एक खंभा गिर गया और ड्राइवर दब गया. घायल ठेकेदार का इलाज सरकारी राजाजी अस्पताल में किया गया.


ये भी पढ़ें: Karur Stampede Update: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, इस कारण हुई थी 41 मौतें


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

9 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

42 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

44 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago