देश

“बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं…”, महागठबंधन के वोट अधिकार यात्रा पर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. सभी दल एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि बिहार में राहुल गांधी की कोई औकात नहीं है.

बिहार में कांग्रेस और राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाला जा रहा है. जिसको लेकर विरोधी दल महागठबंधन पर लगातार हमले कर रहे हैं. इसी बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, राजद के पिछलग्गू दल हैं. जंगलराज के सपोर्टर हैं. ये लोग क्या बोलेंगे? राहुल गांधी को कौन सीरियसली ले रहा है.

राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का निशाना

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि वो कांग्रेस के बड़े नेता हैं और लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. इसलिए पत्रकार और मीडिया के लोग उन्हें भाव दे रहे हैं. नहीं तो बिहार में राहुल गांधी को कौन पूछ रहा है.

“राहुल गांधी बिना जनाधार वाले नेता”

जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को बिहार में बिना जनाधार का नेता बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरा बिहार घूम रहे हैं. वो महागठबंधन के दम पर भीड़ जुटा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा में जितनी भीड़ जुट रही है और जितने झंडे दिख रहे हैं. उतनी भीड़ तो हम गांव में सभा करके लाते हैं.

ये भी पढ़ें- “30 लाख हत्याएं, 3 लाख से ज्यादा महिलाओं के रेप…”, क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश के गुड बुक में हो पाएगा शामिल? विशेषज्ञ बोले- ये असंभव है

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की बिहार में कोई बिसात नहीं है. ये लालटेन का, जंगलराज का पिछलग्गू पार्टी है. ये सिर्फ मोदी का भाजपा का डर दिखाकर बिहार के लोगों का ये वोट लेते हैं. पर बिहार के लिए या बिहार के बच्चों के लिए या बिहार के भविष्य के लिए इन्होंने ना कुछ बोला है और ना बोल सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

3 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

43 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago