फोटो सोशल मीडिया
Mango of UP: देश-विदेश के तमाम हिस्सों में वैसे तो पहले से ही यूपी के मलिहाबाद के दशहरी आम अपना जादू दिखा ही रहे हैं और लोग जमकर स्वाद चख रहे हैं, लेकिन अब जापान के लोगों को भी इसका स्वाद चखने को मिलेगा, क्योंकि अब जापान में भी इसका निर्यात होने जा रहा है. हालांकि दुनिया में पहले से ही मशहूर मलिहाबाद का दशहरी सऊदी अरब, दुबई से लेकर कतर, ओमान और बहरीन के साथ ही फ्रांस, इटली, जर्मनी और इंग्लैंड में सप्लाई हो ही रहा है तो अब इसमें जापान का भी नाम जुड़ गया है.
इस सम्बंध में मैंगो पैक हाउस के मैनेजर कैप्टन अकरम बेग ने मीडिया को जानकारी दी कि, पिछले साल जापान की फूड सेफ्टी टीम ने मलिहाबाद आकर कई वैरायटी के आमों का सैंपल चेक करने के लिए लिया था. इसकी जांच के बाद जापान सरकार ने इस साल से आम के निर्यात को मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि मैंगो पैक हाउस से जल्द ही जापान के लिए 350 किलो आम की पहली खेप रवाना की जाएगी.
बता दें कि भारत के आम विदेश में इतने पसंद किए जा रहे हैं कि लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही है. इसी साल पहली बार बिहार के जर्दा आम की सप्लाई लंदन के लिए शुरू की गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक लंदन के लिए एक जून को 15 क्विंटल तो दुबई के लिए 10 क्विंटल जर्दा आम भेजा गया है. तो वहीं एक कंपनी के मार्फत 450 किलो दशहरी आम खरीदकर 6 जून को ओमान भेजा गया है. तो वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि, 500 किलो लंगड़ा और 350 किलो चौसा भी एक बड़ी रिटेल कंपनी को भेजा गया है.
बता दें कि मलिहाबाद का दशहरी न केवल पूरे प्रदेश के लोगों को बल्कि भारत के तमाम हिस्सों में भी सप्लाई होता रहा है. विदेशों में भी इसके खूब फैन हैं, लेकिन बीते कुछ साल में आम का निर्यात घटा है. तीन साल पहले हर सीजन में जहां 800 टन आम निर्यात होता था अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है. जानकारों की मानें तो कोरोना संक्रमण के बाद ही इसमें गिरावट दर्ज की गई है. बताया ये भी जा रहा है कि अब आम की गुणवत्ता भी खराब हो रही है, इसी वजह से निर्यात पर असर पड़ा है. मैंगो पैक हाउस के कैप्टन अकरम बेग इस बात का दावा करते हैं कि दशहरी आम में ब्लैक स्पॉट पड़ने लगा है. कीड़े के कारण भी आम खराब हो रहे हैं. यही वजह है कि कुछ देशों में इसकी खेप नहीं भेजी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…