रिपोर्ट – राजन मिश्रा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने देश को हिलाकर रख दिया है. दरअसल मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को गड़ासे से कई टुकड़ों में काट दिया गया और अलग-अलग जगहों पर पॉलिथीन में फेंक दिया गया.
हालांकि, इस खौफनाक वारदात के महज 14 घंटे के भीतर जौनपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने भागने के लिए फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई पुलिसिया कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया.
वारदात की शुरुआत रविवार को हुई जब मड़ियाहूं के रानीपुर बाईपास पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत धड़ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम तुरंत सुराग जुटाने में लग गई. इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि हत्या से जुड़ा एक संदिग्ध रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है.
पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया.
मड़ियाहूं के क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजरात के भावनगर निवासी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप के रूप में हुई है, जो यहां टीचर्स कॉलोनी में किराए पर रह रहा था. पूछताछ में हेमल ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. आरोपी ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका रेशमा खाँ उर्फ सना को बाबतपुर से अपने कमरे पर लेकर आया था. वहां सना का किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने को लेकर हेमल से विवाद हो गया.
गुस्से में आकर हेमल ने सोती हुई सना का चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया. इसके बाद उसने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से शव के हाथ-पैर काटकर उसे तीन हिस्सों में बांट दिया ताकि सबूत मिटा सके.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे भूले तो नहीं…’, नितिन नवीन का पक्ष लेकर कूदे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, केजरीवाल पर कसा मजाकिया तंज
पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी हेमल को भनक लगी कि महिला का धड़ बरामद हो चुका है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है, तो वह डर गया. वह बचे हुए बाकी अंगों को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में दबोच लिया.
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और गड़ासा, मृतका के कटे हुए अंग, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. फिलहाल पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…