उत्तर प्रदेश

‘गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, अब उठ जाइए…’ ओपी राजभर का तंज, दादरी रैली को बताया फ्लॉप

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राजनीतिक माहौल अभी से गरमाने लगा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो रही है. इसी कड़ी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए हैं.

पिछले करीब एक महीने से राजभर लगभग रोजाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को निशाना बना रहे हैं. कभी वह सपा में टूट का दावा करते हैं तो कभी पार्टी के नेता अखिलेश को PDA की राजनीति पर घेरते हैं. उनके लगातार आ रहे बयानों ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.

दादरी रैली को लेकर साधा निशाना

सोमवार को किए गए अपने ताजा पोस्ट में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, उठ जाइए… सुबह हो चुकी है. कितना सोएंगे महाराज?”

इसके बाद उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में दावा किया कि उन्होंने सपने में देखा है कि अखिलेश यादव चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं. राजभर ने आगे कहा कि दादरी की रैली के बाद समाजवादी पार्टी को अपनी राजनीतिक स्थिति का अंदाजा हो गया है और इसी वजह से अब दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सपा के ही कुछ करीबी लोग बता रहे हैं कि दादरी की रैली उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिससे पार्टी नेतृत्व निराश और हताश है.

‘सिर्फ एक वोट बैंक से बात नहीं बनेगी’

अपने पोस्ट में राजभर ने आगे लिखा कि वह अखिलेश यादव के “मित्र” हैं, इसलिए उनकी चिंता करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यादव और मुस्लिम वोटों के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया या एयर कंडीशनर वाले कमरों में बैठकर राजनीति करने से चुनाव नहीं जीते जाते. आखिर में उन्होंने मशहूर पंक्ति “उठ जाग मुसाफिर भोर भयो” लिखकर अपना संदेश खत्म किया.

लगातार कर रहे हैं सपा पर हमले

बीते कुछ हफ्तों में ओपी राजभर कई बार दावा कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं और आने वाले समय में पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है. उन्होंने मुरादाबाद से लेकर मेरठ तक संगठन में मतभेद और अंदरूनी खींचतान की बातें भी कही हैं. हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से इन दावों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कभी थे गठबंधन के साथी

गौरतलब है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में खटास आ गई. इसके बाद राजभर ने एनडीए का दामन थाम लिया और बाद में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए.


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड में पहली बार हिंदुओं की एंट्री, कौन हैं मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव?


तब से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी लगातार बढ़ती गई है. राजभर अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं. माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ प्रदेश की राजनीति में इस तरह की बयानबाजी और तेज हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago