देश

“हिंदुओं की वजह से लोकतंत्र कायम…”, जावेद अख्तर ने मंच पर खड़े होकर लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

Javed Akhtar:  गीतकार जावेद अख्तर एक हिंदू संस्कृति वाले बयान की खूब तारीफ हो रही है. जावेद अख्तर अपने उदार और प्रगतिशील विचारों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कहा,”हिंदू संस्कृति और परंपरा के कारण भारत में लोकतंत्र मौजूद है.” गीतकार अख्तर मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने हिंदू संस्कृति की सराहना की.

‘हिंदू उदार और बड़े दिल वाले हैं’- जावेद अख्तर

अख्तर ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हालांकि हमेशा कुछ असहिष्णु व्यक्ति रहे हैं, एक समुदाय के रूप में हिंदुओं को आमतौर पर परोपकारी और खुले दिल वाले अद्भुत गुण के रूप में देखा जाता है. उन्होंने कहा कि भारतीयों ने हिंदुओं के जीवन जीने के तरीके से सीखा है और कोई भी इसे नहीं छोड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बड़ी खासियत यही रही है. उनकी सोच विशाल रही है. यदि यह खासियत खत्म हो गई तो वे भी दूसरे लोगों की तरह हो जाएंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने तो आपसे ही जीना सीखा है, लेकिन क्या हिंदू ही उन मूल्यों को छोड़ देंगे?

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत, बीमार पत्नी से घर जाकर कर सकेंगे मुलाकात, लेकिन ये है शर्त

‘राम और सीता की भूमि पर जन्म लेने पर गर्व’

बता दें कि जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भगवान राम और देवी सीता की भूमि पर पैदा होने पर गर्व है. इसके अलावा, उन्होंने कार्यक्रम में ‘जय सिया राम’ का नारा भी लगाया. गीतकार जावेद ने कहा कि ‘रामायण भारत की सांस्कृतिक विरासत है.’ उन्होंने बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘शोले’ का उदाहरण भी दिया और कहा कि अगर फिल्म आज रिलीज होती तो मंदिर के अंदर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के डायलॉग पर बड़ा विवाद हो सकता था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

7 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

17 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

21 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago