देश

MP Election: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, लाड़ली बहनों के लिए घर, गरीब छात्राओं को मुफ्त शिक्षा…जानें घोषणा पत्र की बड़ी बातें

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई दिग्गज इस दौरान मौजूद रहे. पार्टी ने इसे  ‘मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा’ संपकल्प पत्र का नाम दिया है. जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए कहा कि समय के साथ साथ घोषणा पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है. क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर फिर भुलाने का काम किया है. लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है. ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है.

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चाहे वो मध्य प्रदेश का विकास हो या अन्य किसी प्रदेश के विकास की बात हो, उसके मुल में हमेशा गरीब कल्याण की बात होती है. गरीबों के सशक्तिकरण के लिए हमारा मंत्र है – रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म.

बढ़ी औद्दोगिक विकास दर

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2003 में मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की दर 0.61% थी, जो आज भाजपा सरकार के 20 साल के कार्यकाल में बढ़कर 24% हो चुकी है. 2003 में यहां 4,231 हेक्टेयर जमीन की ही सिंचाई हो पाती थी, जो आज बढ़कर 16,284 हेक्टेयर हो चुकी है.

बीजेपी के संकल्प पत्र की बड़ी बातें

1 करोड़ 30 लाख बहनों को आर्थिक सहायता के साथ हम हर की सुविधा भी देंगे.

गांव की बहनों को लखपति बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट का काम शुरू करेंगे.

गेंहूं की खरीद 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होगी

वहीं धान की खरीद 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब ले होगी

जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का वादा

तेंदूपत्ता के लिए 4,000 हजार रुपये प्रति मानक बोरा देने का वादा

5 सालों तक गरीबों का मिलता रहेगा मुफ्त राशन

किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना से किसानों को सालाना 120 हजार रुपये

गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी मुफ्त शिक्षा

गरीब परिवार को सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा

IIT और Aiims की तर्ज पर खुलेगा मध्यप्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्कोलॉजी और मध्यप्रदेश इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंस

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago