देश

पाकिस्तान से आई जावेरिया खानम जनवरी में करेंगी अपने भारतीय प्रेमी से शादी, ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Pakistan Javeria Khanum: पाकिस्तानी नागरिक जावेरिया खानम अपने मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत आ चुकी हैं. पाकिस्तान की जावरिया खान को शादी करने के लिए भारत सरकार ने वीजा दिया है. कराची की रहने वाली जावरिया खानम को भारत सरकार ने 45 दिन का वीजा दिया है. हालांकि, इससे पहले जावेरिया खानम को भारत ने दो बार वीजा देने से मना कर दिया था. साल 2018 में जावरिया खान की सगाई समीर खान से हुई थी. अगले साल छह जनवरी को समीर और जावरिया की शादी होने जा रही है.

ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी

समीर खान ने बताया कि करीब पांच साल 6 महीना पहले मैंने अपनी मां के मोबाइल फोन में जावरिया का फोटो देखा था जिसके बाद मुझे जावरिया से प्यार हो गया. जब मैंने मां से पूछा कि यह लड़की कौन है तब उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है.

जावेरिया खानम भारत आकर काफी खुश नजर आ रही हैं. जावेरिया खानम ने कहा, “हम 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, भारत के वीजे के लिए हम काफी समय से कोशिश कर रहे थे, मैं बेहद खुश हूं. मैरेज वीजा को लेकर भी प्रक्रिया होनी चाहिए.” दोनों की लव स्टोरी थाईलैंड में शुरू हुई थी, लेकिन शादी में तब से लेकर अब तक पांच साल लग गये.

जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा, “दोनों ही देशों ने हमें मिलाने के लिए प्रयास किए हैं. जब नीयत साफ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है.”

इसे भी पढ़ें: ‘गीदड़ों ने शेर का शिकार किया है, शेरनी हूं… खुद ही सबको देख लूंगी’- पति की मौत के बाद पहली बार बोलीं सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत

मां ने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं

वहीं समीर खान की मां ने कहा, “जब मेरी बेटे ने कहा कि वह इस लड़की से शादी करना चाहता है तो मैंने उससे कहा, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है क्योंकि ये गैर मुल्क का मामला है. उन्होंने आगे कहा, फिर हमने दोनों परिवारों के लोगों से मुलाकात की और फिर मुझे बहु नहीं बेटी मिल गई. वहीं भारत आई जावेरिया खानम ने कहा कि “मुझे यहां बहुत प्यार मिल रहा है. लग ही नहीं रहा कि ये मेरा घर नहीं हैं क्योंकि मैं यहां पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके आई हुई हूं लेकिन इस पूरे काम में बड़ा वक्त लग गया है.”

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago