देश

Telangana: रेवंत रेड्डी के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे ये दिग्गज, विपक्षी नेताओं का लगेगा जमघट, इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Revanth Reddy Oath Ceremony: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने केसीआर का किला ध्वस्त कर अपनी सरकार बनाई है. पार्टी ने वहां पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इसके साथ ही आज प्रदेश को नया सीएम मिल जाएगा. अब से कुछ ही घंटों के बाद तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी शपथ समारोह का किया जाएगा. हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं इस समारोह को और खास बनाने के लिए पूरा पार्टी आलाकमान हैदराबाद पहुंच चुका है.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाई अड्डे पर तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्वागत किया. वहीं सूत्रों के मुताबिक, इस शपथ समारोह में रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि रेवंत और मल्लू भट्टी के साथ 8-9 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है.

ये नेता हो रहे शामिल

तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समारोह में पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी प्रोग्राम में शामिल होंगे. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सीपीआई महासचिव डी. राजा रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे.

तेलंगाना में कांग्रेस की प्रचंड जीत

तेलंगाना जाते समय कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तेलंगाना में जो कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई है उसके लिए मैं सभी तेलंगानावासियों को बधाई देता हूं, ये जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत है, ये जीत सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है. हमें पूरा विश्वास है कि आज तेलंगाना के इतिहास में एक नया अध्याय होगा। हम नई सरकार को शुमकामनाएं देते हैं कि तेलंगाना देश में विकास के रास्ते पर सबसे आगे पहुंचे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. राज्य की मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी, डीजीपी रवि गुप्ता ने इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुधवार (6 दिसंबर) को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. अधिकारियों ने स्टेडियम का जायजा भी लिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

42 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago