देश

‘गीदड़ों ने शेर का शिकार किया है, शेरनी हूं… खुद ही सबको देख लूंगी’- पति की मौत के बाद पहली बार बोलीं सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना अब खत्‍म हो गया. वहीं अब उनकी पत्नी ने सामने आते हुए बड़ी बात कही है. शीला ने सबके सामने कहा, ”उन लोगों ने धोखे से हमारे शेर को मारा गया है. लेकिन मैं भी शेरनी हूं. खुद ही सबको देख लूंगी.”

गीदड़ों ने किया शेर का शिकार

शीला शेखावत ने आगे कहा कि “आपका संघर्ष रंग लाया. हमें अभी उच्च अधिकारियों ने बताया कि श्याम नगर थाने के एसएचओ और दूसरे पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 10 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि दी जाएगी.” शीला ने आगे कहा कि गीदड़ों ने शेर का शिकार किया है. उस शेर का शिकार जिसने समाज को जगाया है. उनकी शहादत को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे.”

धरना स्थल पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए शीला शेखावत ने कहा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को 72 घंटे में गिरफ्तार किया जाएगा. ये आप लोगों की जीत है, भाइयो. ये जीत हम लोगों को बनाए रखनी है. आज तो इन लोगों ने लेटर लिखकर दिया है. लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो ये बहन आपको दुबारा से बुलाएगी.”

गोगामेड़ी की पत्नी ने राजपूतों से की यह अपील

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कल बुधवार को कहा था कि, “कल (गुरुवार) भी राजस्थान बंद रखना है. मैं पूरे देश के राजपूतों का आह्वान करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां आएं क्योंकि आज सुखदेव सिंह उनका(अपराधियों) निशाना बने हैं, कल हममें से भी कोई उनका निशाना बन सकता है.”

इसे भी पढ़ें: अंतिम दर्शन के लिए जयपुर लाया गया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

आज होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर आज लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन लाया गया. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं इसके बाद जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल और कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर लाया गया. इसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी ले जाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago